हेमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के अगले मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि वह कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरमा ने मुख्यमंत्री बनने की रेस में मौजूदा मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को मात दी है। दोनों को कल ही दिल्ली बुलाया गया था जहां भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनके साथ बैठक की थी। सोनोवाल को केंद्र में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है।