तालिबान सरकार के प्रमुख बनने जा रहा है हिबतुल्ला अखुंदजादा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: reuters
तालिबान का चीफ हिबतुल्ला अखुंदजादा ही कंधार से अफगानिस्तान को चलाएगा। अखुंदजादा काफी लंबे समय से यहीं सुरक्षित ठिकाने में रह रहा है। अखुंदजादा, वो तालिबान नेता है, जिसके बारे में बेहद कम जानकारी सामने आती है। तालिबान में इसको अमीर अल मौमिन या मुल्ला के नाम से बुलाते हैं। अखुंदजादा ही तालिबान की शरिया अदालत का प्रमुख है और इसको फतवे जारी करने के लिए भी जाना जाता है।
