मुनव्वर राना की गिरफ्तारी पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार, एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने के मामले में अरोपी शायर मुनव्वर राना की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट ने इनकार किया। राना ने एफआईआर रद्द करने और खुद की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की गुजारिश कोर्ट से की थी। सामाजिक सरोकार फाउंडेशन संस्था ने राना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाकर आरोप लगाया कि राना ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करके हिंदू आस्था का अपमान किया।
