हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख को 12 नवंबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
वसूली मामले में हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख को न्यायिक हिरासत में भेजने के विशेष अदालत के आदेश को रद्द करते हुए 12 नवंबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा। शनिवार को विशेष अदालत ने देशमुख की ईडी की हिरासत और बढ़ाने से इनकार किया था और 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। लेकिन अब हाईकोर्ट के फैसले से देशमुख को निराशा हाथ लगी है।
