हाईकोर्ट की सलाह- यूपी में टाले जाएं चुनाव, चुनाव आयुक्त बोले- हालात देखने के बाद होगा फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Abplive
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को सलाह दी थी कि आगामी यूपी चुनाव टाल दिए जाएं और चुनावी रैलियों पर बैन लगे। अब चुनाव आयोग ने कहा, यूपी में हालात का जायजा लेने अगले हफ्ते चुनाव आयोग की टीम जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने विधानसभा चुनाव टालने के बारे में कहा कि हम अगले हफ्ते उत्तर प्रदेश जाएंगे। हालात का जायजा लेने के बाद उचित फैसला लिया जाएगा।
