गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में गठित होगा हाई पावर पुलिस टेक्नोलॉजी मिशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Patrika
ग्राउंड पुलिसिंग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तकनीकों को तैयार करें। इसके लिए गृहमंत्री के नेतृत्व में हाई पावर पुलिस टेक्नॉलजी मिशन का गठन हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 56वीं डीजी/आईजीपी कॉन्फ्रेंस के समापन पर अपने संबोधन में प्रतिनिधियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंटर ऑपरेबल तकनीक के विकास पर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में लागू की गई स्मार्ट पुलिसिंग की नियमित समीक्षा हो।
