भोपाल में तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा, पुलिसकर्मी समेत चार घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया, जिनमें से एक को गंभीर चोट आई है। यह घटना भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र की है, जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बीच घुसी कार की चपेट में आकर एक पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले ऐसा ही एक हादसा छत्तीसगढ़ में हुआ था।