विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय राजदूत को भेजा समन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Gulf Today
कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब पहनकर आने पर पाबंदी को लेकर पाकिस्तान दखलअंदाजी कर रहा है। पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय राजदूत को समन भेजा। इसमें हिजाब पहनने से रोकने की आलोचना की गई। पाकिस्तान ने भारत के राजदूत से अपील की है कि वो भारत सरकार को हिजाब के प्रति पाकिस्तान की गंभीरता से अवगत कराए। अब इस पर पाकिस्तान के बड़बोले सूचना मंत्री शाह महमूद ने बयान दिया।
