हिलेरी क्लिंटन आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार से गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर आएंगी। इस दौरान क्लिंटन सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी इला भट्ट द्वारा स्थापित ‘सेल्फ इम्पावर्ड वीमेन एसोसिएशन’ के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। इस संगठन को ‘सेवा’ के नाम से जाना जाता है। भट्ट का पिछले साल नवंबर में निधन हुआ था। हिलेरी अहमदाबाद में भट्ट को श्रद्धांजलि देंगी और रविवार को सदस्यों से संवाद करेंगी।
