हिमाचल मंत्रिमंडल का आज हो सकता है विस्तार, सात मंत्री लेंगे शपथ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
हिमाचल प्रदेश में करीब एक महीने बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है और सुबह 10 बजे राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ही शपथ ली थी। सुक्खू के मंत्रिमंडल में आज सात मंत्री शपथ लेंगे। फिलहाल हिमाचल मंत्रिपरिषद में 10 पद खाली हैं। राज्य में मंत्रियों की कुल संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती है।