सीएम की सिफारिश पर राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को किया भंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jagran English
भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया। सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल ने आयोग को भंग किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी दी। जेओए आईटी पेपर लीक मामला सामने आने के बाद 26 दिसंबर 2022 से हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग सस्पेंड था। मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने आयोग को भंग करने का फैसला लिया।
