संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में ऐतिहासिक मुआवजा निधि को मंजूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: republic world
क्लाइमेट समिट के लिए मिस्र में इकट्ठा हुए 200 देशों के बीच रविवार को ऐतिहासिक समझौता हुआ। इस दौरान अमीर देशों को क्लाइमेट चेंज का जिम्मेदार ठहराया गया है। 14 दिन चली बहस के बाद यह फैसला किया गया है। इसके तहत अमीर देश एक फंड बनाएंगे। इससे गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मुआवजा दिया जाएगा। इसे गरीब देशों की बड़ी जीत माना जा रहा है।
