हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल खत्म, प्रियंका चोपड़ा ने जताई खुशी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल लंबे समय से चर्चा में थी। इस हड़ताल ने हॉलीवुड में कामकाज को पूरी तरह से ठप कर दिया था। हड़ताल पर दुनियाभर की मीडिया की भी नजरें थीं। रविवार को आखिरकार 146 दिनों तक चली यह ऐतिहासिक हड़ताल खत्म हो गई है। इससे हॉलीवुड के लेखकों और कलाकारों में खुशी है। इस मौके पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।