आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरा पर शाह, करेंगे कई योजनाओं का उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमित शाह आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। जहां वो कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 12 जुलाई को वो भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भी शामिल होंगे। वो शनिवार रात अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। 11 जुलाई को वो बोपाल में जाएंगे और वहां एक पुस्तकालय एवम् नगर निकाय केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वो निर्वाचन क्षेत्र में 26 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।
