गृह मंत्री की सब्यसाची को चेतावनी- विज्ञापन वापस न लिया तो होगा केस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक विज्ञापन को लेकर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को चेतावनी दी है। मिश्रा का कहना है कि अगर मुखर्जी मंगलसूत्र को लेकर आपत्तिजनक विज्ञापन वापस नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने मुखर्जी को 24 घंटे का समय दिया है। इस विज्ञापन को लेकर पहले भाजपा की पालघर इकाई के कानूनी सलाहकार आशुतोष दुबे पहले ही सब्यसाची मुखर्जी को नोटिस भेज चुके हैं।