गृह मंत्रालय ने टीएमसी में जाने वाले मुकुल रॉय की सुरक्षा वापस ली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
गृह मंत्रालय ने बीजेपी छोड़कर टीएमसी ज्वॉइन करने वाले मुकुल रॉय की सुरक्षा वापस ली। मुकुल रॉय ने टीएमसी में शामिल होने के बाद शनिवार को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी सीआरपीएफ सुरक्षा वापस लेने के लिए कहा था। तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर मुकुल रॉय को केंद्र ने वाई प्लस सुरक्षा दी थी। बंगाल चुनाव से पहले ही उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा मिली थी।
