अमरावती में जारी बवाल पर गृह मंत्रालय का बयान, त्रिपुरा में नहीं टूटी कोई मस्जिद, अफवाह से बचने की सलाह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zeenews
गृह मंत्रालय ने त्रिपुरा में हो रही हिंसा को लेकर एक बयान जारी किया है. मंत्रालय ने कहा कि त्रिपुरा के गोमती जिले में एक मस्जिद को क्षति पहुंचाने और तोड़फोड़ के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी फैलाई जा रही है. तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. लोगों को शांत रहना चाहिए और ऐसी खबरों से गुमराह नहीं होना चाहिए.