हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन की संसदीय चुनाव में जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Live Mint
सत्तारूढ़ फिदेज-केडीएनपी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने वाले हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन फिर जीते। उन्होंने 71% मतों की गिनती में 54.65% मत हासिल किए जबकि विपक्षी गठबंधन को 33.55% मत ही मिले। ओर्बन ने बुडापेस्ट के एक सांस्कृतिक केंद्र में उत्साही भीड़ से कहा, रूढ़िवादी राजनीति जीत गई है, यह अतीत नहीं है, ये भविष्य का यूरोप है। ओर्बन की जीत पर पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी।
