अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति के पुत्र हंटर को भ्रस्टाचार के आरोप में जांच एजेंसी का समन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के पुत्र हंटर बाइडन के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले में संघीय एजेंसी ने समन जारी किया है। न्याय विभाग की यह जांच एक साल पहले से चल रही है। जांच की पुष्टि हंटर ने खुद एक बयान जारी करते हुए की है। उन्होंने कहा, 'उन्हें जांच के बारे में जानकारी है। वह मामले को कानूनी रूप से बहुत ही पेशेवर तरीके से देख रहे हैं'।