x

विश्व के लिए उदाहरण, आइसलैंड की संसद में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Spabusiness

उत्तरी अटलांटिक के द्वीपीय राष्ट्र आइसलैंड ने महिलाओं के बहुमत वाली संसद को चुना। महिला उम्मीदवारों ने आइसलैंड की 63 सदस्यीय संसद 'अल्थिंग' में 33 सीटों पर सफलता हासिल की। प्रधानमंत्री कैटरीन जेकब्सडॉटिर की सरकार में तीन दलों ने शनिवार को हुए मतदान में कुल 37 सीटें जीतीं। गठबंधन को पिछले चुनाव की तुलना में दो सीटें अधिक मिली है और सत्ता में बने रहने की संभावना दिख रही है।