राहुल गांधी नहीं संभालते अध्यक्ष पद तो अशोक गहलोत को मिल सकती है जिम्मेदारी- सूत्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Patrika
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी अब भी पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने नहीं चाह रहे हैं। अगर वह पद संभालने से इनकार करते हैं तब राजस्थान सीएम अशोक गहलोत को ये जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, अशोक गहलोत सीएम पद नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए पार्टी की कोशिश राहुल गांधी को मनाने की रहेगी। सितंबर-अक्टूबर में नया अध्यक्ष चुना जाएगा, लेकिन राहुल ने अब तक स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।
