दो क्वार्टर शराब पीने के बाद भी नहीं हुआ नशा तो गृहमंत्री से की शिकायत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शराब पीने के बाद जब एक व्यक्ति को नशा नहीं हुआ तो उसने इसकी शिकायत गृह मंत्री और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से की है। इस व्यक्ति का आरोप है कि ठेकेदार शराब में पानी मिलाकर बेच रहा है, जिसके चलते इससे नशा नहीं हो रहा। उसने कहा है कि अगर आबकारी विभाग इस मामले में कार्रवाई नहीं करता है तो वह उपभोक्ता अदालत जाएगा। वहीं विभाग ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।