यूक्रेन पर हमला किया तो G-7 देश लगाएंगे रूस पर आर्थिक प्रतिबंध, दी चेतावनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Euro news
इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका ने कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो हम सामूहिक रूप से आर्थिक और वित्तीय प्रतिबंध लगाएंगे, जिसका खामियाजा रूसी अर्थव्यवस्था को भुगतना पड़ेगा। बता दें G-7 देशों के वित्त मंत्रियों ने कहा है कि वे यूक्रेन में रूस द्वारा हमला किए जाने की स्थिति में रूस पर सामूहिक रूप से गंभीर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं।
