वीर दास ने खेद न जताया तो मध्य प्रदेश में नहीं होने देंगे कार्यक्रम- नरोत्तम मिश्रा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जब तक एक्टर और कॉमेडियन वीर दास अपने विवादित मोनोलॉग को लेकर माफी नहीं मांगते, तब तक राज्य में इनका कार्यक्रम नहीं होने दिया जाना चाहिए। जब मिश्रा से वीर दास के मोनोलॉग पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, "हम ऐसे विदूषकों को परफॉर्म नहीं करने देंगे। अगर वो माफी मांगते हैं तो इस पर विचार किया जा सकता है।"