शिनजियांग की सबसे बड़ी मस्जिद के पूर्व इमाम को चीन में सुनाई गई 15 वर्ष की कैद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
2017 में उग्रवाद फैलाने के आरोप में बंदी बनाए गए चीन के शिनजियांग प्रांत की सबसे बड़ी मस्जिद के पूर्व मुस्लिम नेता को 15 वर्ष की कैद हुई। चीन पर उइगर मुस्लिमों पर ज्यादती के आरोप लगते रहे हैं। जिसके चलते चीन पश्चिमी देशों के निशाने पर रहा है। सरकार पर आरोप है कि उन्होंने लाखों उइगर मुस्लिमों को हिरासत में लिया और अल्पसंख्यकों पर नजर रखी जा रही है।
