भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने दिए अहम बयान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में की गई गिरफ्तारियों को महाराष्ट्र पुलिस ने सही बताया है। इसके लिए शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें महाराष्ट्र पुलिस के एडीजी परमवीर सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान हमें ऐसे सबूत मिले हैं, जो गिरफ्तार आरोपियों और माओवादियों के बीच का संबंध की पुष्टि करते हैं। इसकी पुष्टि होने के बाद ही हमने इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का प्रतिबंधित संगठन से संबंध है।
