इमरान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नेशनल असेंबली में शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के वक्त हारने की आशंका के बीच इमरान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शीर्ष अदालत में समीक्षा याचिका दायर की है। अदालत ने नेशनल असेंबली के स्पीकर द्वारा अविश्वास प्रस्ताव निरस्त करने के फैसले को खारिज कर दिया था। अदालत ने दोबारा अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग का आदेश सुनाया था। इस फैसले पर इमरान ने निराशा जाहिर की थी।
