पाकिस्तान में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की तैयारी में इमरान सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इमरान सरकार पाकिस्तान में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू करने वाली है। इससे स्कूलों और विश्वविद्यालयों का इस्लामीकरण बढ़ने की आशंका है। पहले चरण में प्राइमरी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को शामिल किया गया। योजना के तहत कुरान का अनुवाद पढ़ना, नमाज और हदीस को सीखना अनिवार्य किए जाने की योजना है। आलोचकों के मुताबिक, इससे पाकिस्तान में इस्लामिक मौलवियों का प्रभाव और सांप्रदायिकता बढ़ेगी, जिससे सामाज को नुकसान होगा।
