इमरान सरकार ने 2020-21 में लिया 15.32 अरब डॉलर का रिकॉर्ड कर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान पर विदेशी कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। इमरान सरकार ने 2020-21 में दूसरे देशों से 15.32 अरब डॉलर का रिकॉर्ड कर्ज लिया। इसी के साथ तब्दीली सरकार ने 10.45 अरब डॉलर कर्ज मांगने का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सरकार ने सिर्फ तीन साल में ही पाकिस्तानी कर्ज दोगुना कर दिया। इमरान खान ने सत्ता में आने पर अपनी सरकार को किस्मत बदल देने वाली ‘तब्दीली सरकार’ बताया था।
