इमरान खान की पार्टी पर पीओके में हुए चुनाव में धांधली करने का लगा आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) पार्टी ने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी पर पीओके में हुए चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। पीएमएल-एन अब पीटीआई के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का विचार कर रही है। पार्टी पर चुनाव में लाभ लेने के लिए सरकारी तंत्र का सहारा लेने के आरोप लगे हैं। गौरतलब है कि पीटीआई ने पीओके विधानसभा चुनाव में 45 में से 25 सीटें जीती हैं।
