इमरान खान ने फिर की भारत की तारीफ, कहा- भारत की तरह रूस से सस्ता तेल खरीदना चाहते थे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business standard
इमरान खान ने एक बार फिर भारत की विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि, 'पाकिस्तान भारत की तरह सस्ता रूसी कच्चा तेल प्राप्त करना चाहता था। लेकिन वह ऐसा करने में सक्षम नहीं हो पाए क्योंकि उनकी सरकार गिर गई।' इमरान ने ट्वीट किया कि क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद भारत ने अमेरिकी दबाव का सामना किया और अपने लोगों के लिए रूस से सस्ता तेल खरीदा।
