हिंसक प्रदर्शनों पर इमरान की चुप्पी टूटी, पश्चिमी देशों से अपील- पैगंबर का अनादर करने वाले दंड के भागीदार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक कट्टरपंथी धार्मिक समूह द्वारा हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद इमरान खान ने पश्चिमी देशों की सरकारों से आग्रह किया कि वे पैगंबर का अनादर करने वालों को दंडित करें। नफरत भरे संदेश जानबूझकर फैलाने वालों को वैसे ही दंडित किया जाए जैसे नाजियों द्वारा यहूदियों के नरसंहार के खिलाफ किसी नकारात्मक टिप्पणी को प्रतिबंधित किया गया। मुसलमान अपने पैगंबर की किसी भी तरह की ईशनिंदा बर्दाश्त नहीं कर सकते।
