सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों के लिए इमरान खान दोषी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को लाहौर कोर कमांडर हाउस सहित सैन्य प्रतिष्ठानों पर "हमलों को उकसाने का दोषी" पाया गया है। सरकारी वकील ने शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी अदालत में यह जानकारी दी। हालांकि, एटीसी लाहौर ने पांच आतंकवाद मामलों में इमरान खान की गिरफ्तारी पूर्व जमानत को 8 अगस्त तक बढ़ा दिया है। पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश हुए।
