इमरान खान के आंतरिक सलाहकार शहजाद अकबर ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: SAMAA TV
पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के आंतरिक सलाहकार शहजाद अकबर ने अपने पद से इस्तीफा दिया। शहजाद अकबर ने ट्वीट किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, लेकिन सत्ताधारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के लिए काम करना जारी रखने की कसम खाई है। बकौल शहजाद, 'मैं पार्टी से जुड़ा रहूंगा।' विपक्ष ने कहा कि शहजाद फर्जी भ्रष्टाचार के मामलों में विपक्ष को फंसाने में नाकाम रहे जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
