तेल की कीमतें कम करने पर इमरान खान ने की भारत की तारीफ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। दरअसल, केंद्र सरकार ने बीते दिन पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला केंद्रीय उत्पाद शुल्क कम करने का निर्णय लिया था। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान खान ने कहा कि अमेरिका के दबाव के बावजूद भारत ने रूस से तेल खरीदा और इसका फायदा आम जनता को मिला है।