पाकिस्तान की सरज़मीं को आतंक के लिए नहीं इस्तेमाल होने देंगे- पाक पीएम इमरान खान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
पुलवामा अटैक के बाद अंतर्राष्ट्रीय दवाब झेल रहे पाकिस्तान के PM इमरान खान ने आतंकवाद को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है. पाक PM ने दावा किया है कि वो पाकिस्तान की जमीन का आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश में किसी भी आतंकी संगठन को चलने नहीं देगी, जो देश के बाहर हमलों में शामिल हो. पहले की किसी भी सरकार ने ऐसे संगठनों और लोगों पर कोई ऐक्शन नहीं लिया.
