इमरान खान ने की थी सेना प्रमुख जनरल बाजवा को बर्खास्त करने की कोशिश- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
शनिवार को अपनी सत्ता गंवाने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को बर्खास्त करने की कोशिश की थी। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने इससे संबंधित नोटिस जारी नहीं किया और पाकिस्तान एक बड़े संकट से बच गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये जानकारी दी है। पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी कर इन रिपोर्ट्स को खारिज किया है। इमरान सरकार ने भी इन खबरों को गलत बताया है।