इमरान खान के वरिष्ठ सलाहकार ने किया इजरायल का गोपनीय दौरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Facebook
पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के वरिष्ठ सलाहकार सैयद जुल्फिकार बुखारी ने गोपनीय रूप से इजरायल का दौरा किया और पिछले नवंबर में मोसाद के तत्कालीन प्रमुख योसी कोहेन से मुलाकात भी की। बुखारी ने इजरायल का दौरा बेहद गुप्त रूप से किया और इजरायली खुफिया एजेंसी के प्रमुख से भेंट की। बता दें पाकिस्तान इजरायल को देश नहीं मानता लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान इजरायल से संबंध स्थापित करना चाहता है।
