इमरान बोले- पाकिस्तान के होंगे तीन टुकड़े, शहबाज ने दी हद में रहने की हिदायत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
एक टीवी इंटरव्यू में पूर्व पाक पीएम इमरान खान ने कहा कि, "पाकिस्तान खुद को तबाह करने के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सही फैसले नहीं लिए गए तो लिखकर दे सकता हूं कि पाकिस्तान के तीन टुकड़े हो जाएंगे।" बकौल इमरान खान, "ऐसा ही रहा तो परमाणु हथियारों से भी हाथ धोना पड़ सकता है।" इस पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें हद में रहने की हिदायत दी।
