इमरान बोले- सरकार कराएगी मंदिर की मरम्मत, दोषियों पर होगी कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंदिर में हुई तोड़फोड़ पर प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान आया। इमरान बोले- 'भोंग में गणेश मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पहले ही आईजी पंजाब को सभी दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मामले में अगर पुलिस की किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।'
