इमरान ने तोहफे में मिला हीरों का हार 18 करोड़ में बेचा, Federal Investigation Agency ने की जांच शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Orissa Post
पाकिस्तान सरकार की सबसे बड़ी जांच एजेंसी Federal Investigation Agency हीरों का एक हार गायब होने के मामले की जांच कर रही है। हीरों के इस हार की कीमत 18 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बता दें यह हार इमरान को तोहफे में मिला था। इसे सरकारी खजाने में जमा कराने की बजाय लाहौर के एक जौहरी को बेच दिया गया। इमरान के मंत्री खुद इसे बेचने गए थे।
