इमरान के मंत्री का बयान- पाकिस्तान ही करता है भारत पर आतंकी हमले
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत ने पाकिस्तान को आतंकवादियों की पनाहगाह बताते हुए सबूत भी पेश किए हैं। इन सबूतों पर अपनी मुहर लगाते हुए हाल ही में पाकिस्तान के 'जियो न्यूज चैनल' पर चर्चा के लिए आये इमरान खान की पार्टी के मंत्री अली मोहम्मद खान ने बयान दिया है कि- पाकिस्तानी आतंकवादी ही भारत में बड़ा हमला करके चले आते हैं और भारत हाथ मलता रह जाता है।"
