बहादुरगढ़ में डंपर ने आंदोलनकारी महिला किसानों को रौंदा, 3 की मौत, 2 का इलाज जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर बाईपास फ्लाईओवर के नीचे ऑटो की प्रतीक्षा कर रही किसान आंदोलन में आई 3 महिला किसानों को डंपर ने रौंदा। इसके अलावा 2 घायल हैं। जिनका इलाज जारी है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में भेज दिया है। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया।
