बेल्जियम में व्यक्ति ने दूसरों को फर्जी सर्टिफिकेट दिलाने के लिए 8 बार लगवाई वैक्सीन, ऐसे पकड़ में आया शातिर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बेल्जियम के शॉर्लरॉय शहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक को पैसे लेकर दूसरों के बदले वैक्सीन लगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हद तो तब हो गई जब युवक वैक्सीन का 9वां डोज लगवाने पहुंच गया. इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ऐसे लोगों से संपर्क करता था, जिन्हें वैक्सीन लगवाए बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट चाहिए, हालांकि उन लोगों की पहचान उजागर नहीं की गई है.