गोवा में बीते पांच सालों में 60 प्रतिशत विधायकों ने बदली पार्टी, ADR रिपोर्ट खुलासा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
गोवा में अगले महीने होने वाले विधासभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की सामने आई रिपोर्ट में गोवा विधानसभा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार गोवा में पिछले पांच साल (2017-2022) में 60 प्रतिशत विधायकों ने पार्टी बदली है। ऐसे में यह अपने आप में अनूठा रिकॉर्ड है। इससे पहले ऐसा कहीं भी नहीं हुआ है।