झारखंड में संविदा कर्मियों का महंगाई भत्ता 113% से बढ़कर 196% हुआ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
झारखंड कैबिनेट की बैठक में 63 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है। राज्य सरकार ने संविदा पर कार्यरत कर्मियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी करते हुए उन्हें सौगात दी है। संविदाकर्मियों को अब बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। आपको बता दें कि छठे वेतनमान के तहत पूर्व में जहां संविदाकर्मियों को 113 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलता था, उसे अब बढ़ाकर 196 प्रतिशत कर दिया गया है।
