जेएनयू में अब दीवारों पर लिखा गया- ब्राह्मणों भारत छोड़ो; जांच के आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में अब अब दीवारों पर लिखा गया कि ब्राह्मणों भारत छोड़ो। कुलपति ने मामले में जांच के आदेश दिए। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे गए हैं। छात्रों का दावा है कि ब्राह्मण और बनिया समुदाय के खिलाफ नारे लिखने के अलावा इमारत में तोड़फोड़ भी की गई है। जेएनयू के कुलपति ने कुछ अज्ञात तत्वों को इसका जिम्मेदार ठहराया है।
