'घोर परिवारवादी 2022 के चुनाव में हारेंगे, हिंदू वोट बांटकर किसके वोट इकट्ठा करना चाहते हो': पीएम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic times
कानपुर देहात में अकबरपुर के शहजादपुर स्थित मैदान में आज पीएम मोदी की रैली हुई। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि घोर परिवारवादी 2022 के चुनाव में हारेंगे। घोर परिवारवादियों ने यूपी को दिन रात लूटा। यहां के लोगों को अपराधियों, दंगाइयों और माफियाओं के हवाले कर दिया। इन लोगों का बस चलता तो कानपुर और यूपी के शहरों में हर एक मोहल्ला माफियागंज के नाम पर बना देते।
