सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार ने कहा- अफगानिस्तान से सभी भारतीयों को बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक करते हुए 31 विपक्षी पार्टियों को अफगानिस्तान की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में सरकार ने बताया कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता अफगानिस्तान में फंसे सभी भारतीयों को निकालना है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सरकार की दीर्घकालिक प्राथमिकता अफगानिस्तान के लोगों की दोस्ती है। उन्होंने बताया कि मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है।