वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भारतीय जनता पार्टी को वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 477.5 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। इसकी तुलना में कांग्रेस को महज 74.5 करोड़ रुपये का चंदा मिल पाया। यानी भाजपा को कांग्रेस से 6.4 गुना चंदा मिला है। चुनाव आयोग को सौंपी जानकारी में भाजपा ने बताया कि उसे बीते वित्त वर्ष इलेक्टोरल ट्रस्ट, व्यक्तियों और अलग-अलग संस्थाओं से 477.5 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी सार्वजनिक की है।